लालू यादव स्वास्थ्य होने के बाद अब एम्स से डिस्चार्ज होकर मीसा भारती के घर आ गए हैं.

त्वरित खबरे :

22 जुलाई 2022

लालू यादव दिल्ली एम्स से हुए डिस्चार्ज। साभार - इंटरनेट मीडिया।


राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव  और राबड़ी देवी की नई तस्वीर सामने आई है। सेहत में सुधार होने के बाद शुक्रवार को आरजेडी अध्यक्ष को दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया है। लालू यादव अब अपनी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के आवास पर आ गए हैं। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। रोहिणी ने लालू यादव और राबड़ी देवी की फोटो को ट्वीट किया है।


लालू अभी नहीं आएंगे पटना

राजद प्रमुख लालू प्रसाद को शुक्रवार को दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल गई है। डाक्टरों ने उन्हें अभी दिल्ली में ही रहने की सलाह दी है, ताकि समय-समय पर उन्हें  चिकित्सकीय मदद मिलती रहे। राजद के प्रदेश महासचिव विनोद यादव ने बताया कि लालू दिल्ली में राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के आवास पर रहेंगे। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही पटना आएंगे। 

एयर एंबुलेंस से दिल्ली से भेजा गया था दिल्ली

राबड़ी आवास में सीढ़ी से गिरने के बाद लालू यादव की तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उन्हें पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने अस्पताल पहुंकर लालू यादव से मुलाकात की थी और उनके जल्द ठीक कामना की थी।  बेहतर इलाज के लिए लालू यादव को एयर एंबुलेंस से पटना से दिल्ली भेजा गया था.

लालू यादव के सेहत में तेजी से सुधार के लिए तेजप्रताप यादव ने वृंदावान में पूजा पाठ भी की थी। उन्होंने आरोप भी लगाया था कि उनके पिता अस्पताल में गीता का पाठ सुनना चाहते थे लेकिन उन्हें इसके लिए रोका गया था। वृंदावन में पूजा करने गए तेजप्रताप ने परिक्रम स्थल पर जाने से रोकने का आरोप पुलिस पर लगाया था और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोला था।