16 जुलाई को वार्ड नं. 20,21 व 22 में, 18 जुलाई को वार्ड नं. 24,25 व 26 में एवं 19 जुलाई को वार्ड नं. 27,28,29 व 30 मेे शिविर

त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 15 जुलाई 2022।

नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 1 जुलाई से 21 जुलाई 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 16 जुलाई को रविदास वार्ड नं. 20 व मेडिकल कालेज वार्ड नं. 21 के लिये पेण्ड्री स्कूल में व रेवाडीह आशा नगर वार्ड नं. 22 के लिये रेवाडीह स्कूल में, 18 जुलाई को गुरू गोविन्द सिंह वार्ड नं. 24 के लिये सिंधु धर्मशाला लालबाग में, शीतला माता वार्ड नं. 25 के लिये पुत्रीशाला में व सूर्यमुखी वार्ड नं. 26 के लिये गुड़ाखू लाईन औषधालय में एवं 19 जुलाई को सुभाष वार्ड नं. 27 व तिलक वार्ड नं. 28 के लिये कन्या प्राथमिक शाला भरकापारा में, विवेकानंद वार्ड नं. 29 के लिये मठपारा सामुदायिक भवन में व कैलाश वार्ड नं. 30 के लिये पार्षद कार्यालय कैलाश नगर में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा।

निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मीयों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे। साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का विशेष ध्यान रखा जायेे।