छुईखदान एवं गण्डई में तहसील कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को लगेगा जनचौपाल

त्वरित खबरे : शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों एवं आम जनता की समस्याओं का किया जाएगा युक्तियुक्त निराकरण

राजनांदगांव 09 जुलाई 2022।

कलेक्टर  डोमन सिंह के निर्देशानुसार गण्डई-छुईखदान अनुविभाग के तहसील कार्यालय छुईखदान एवं गण्डई में शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों एवं आम जनता की समस्याओं के युक्तियुक्त निराकरण करने प्रत्येक मंगलवार को जनचौपाल आयोजित किया जाएगा। जनचौपाल दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक चलेगा। जनचौपाल छुईखदान तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में तथा तहसील कार्यालय गण्डई में लगेगा। जनचौपाल में सभी विभागों के विकासखंड स्तर के अधिकारी तहसील कार्यालय छुईखदान में एवं एक प्रतिनिधि अधिकारी तहसील कार्यालय गण्डई में उपस्थित रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके।