6 जूलाई 2022
चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 5 जुलाई को कक्षा 10वीं का रिजल्ट (PSEB Punjab Board 10th Result 2022) जारी कर दिया. हालांकि आज 6 जुलाई से रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है. छात्र PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा (PSEB Punjab Board 10th Exam 2022) 29 अप्रैल से 19 मई 2022 तक आयोजित की गई थी. रिजल्ट की घोषणा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से की गई.