भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मनाएगी सेवा और समर्पण अभियान

त्वरित खबरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीके जन्म दिवस पर महिला मोर्चा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की जाएगी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसी तत्वाधान में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा  के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर मोदी जी के मख्य मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा ही समर्पण अभियान आयोजित करेगी। 

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने बताया कि 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा ही समर्पण अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं के लिए सामान्य स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करेगी। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, आयरन की एवं मल्टी विटामिन कीदवाइयां वितरित करना, कौशल विकास केंद्र में केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सुकन्या समृद्धि योजना,  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को मुफ्त में राशन बैग का वितरण करना, टीकाकरण केंद्रों पर तथा जन जागरण सेवा का कार्य करना, स्वच्छता अभियान में शामिल होना, आदि कार्य करेगी, साथ ही भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने इस सेवा ही समर्पण अभियान में भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।