हक की लड़ाई : एडमिशन को लेकर परेशान छात्र, स्कूल प्रबंधन पर सीमित सीट का हवाला देने का आरोप...

त्वरित खबरे

कवर्धा 27 जून 2022

कवर्धा। कवर्धा जिले के अंतर्गत नगर के सबसे बड़े शासकीय स्कूल में एडमिशन को लेकर ताला जड़ दिया गया है। परेशान छात्रों ने ABVP के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्कूल के सामने गेट पर बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे है। ये धरना प्रदर्शन शासकीय करपात्री स्कूल के सामने किया जा रहा है। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन पर मनमानी लगाया गया। इसके साथ ही सीमित सीट का हवाला देकर बच्चों को भर्ती नहीं करने का भी आरोप लगाया गया है। नाराज छात्रों ने ABVP के साथ प्रदर्शन कर रहे है