जगदलपुर 26 जुलाई 2022
राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 27 जून से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जाएगा। आज (27 जून) से प्रारंभ हो रहे इस पखवाड़े को दो हिस्से– दम्पत्ति सम्पर्क पखवाड़ा और जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा-- के रूप में मनाया जाएगा।
पहले पखवाड़े –27 जून से 10 जुलाई– में दम्पत्ति सम्पर्क पखवाड़ा मनाया जाएगा जिसमें एएनएम और मितानिन द्वारा घर-घर सम्पर्क स्थापित कर लक्ष्य दम्पत्ति सर्वे करेंगे। इसमें हितग्राहियों को चिन्हित कर उन्हें स्थाई एवं अस्थायी परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिये प्रेरित करेंगे। साथ ही ग्राम स्तर पर नए अस्थाई नियोजन साधनों के बारे में चर्चा हेतु सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में गर्भनिरोधक साधनों जैसे अंतरा एवं छाया के बारे में विशेष रुप से जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम के दूसरे हिस्से में 11 जुलाई से 27 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा आयोजित होगा जिसमें चिन्हित हितग्राहियों को परामर्श एवं परिवार नियोजन की सेवाएँ दी जाएंगी।
इस पखवाड़े के दौरान स्वास्थय केन्द्रों पर कंडोम बॉक्स भी रखे जायेगें जिनमें विभिन्न प्रकार के अस्थायी गर्भ निरोधक साधन रखे जायेगें जो वहां से निशुल्क लिए जा सकते हैं|
इस बारे में मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के. चतुर्वेदी ने बताया: " बस्तर जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक करने के लिए जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इसमें उन दंपति को लक्ष्य के रूप में रखा जाएगा, जिन्होंने अभी-अभी संतान हुयी हैं। इनको अस्थाई तौर पर गर्भनिरोधक और परिवार पूरा होने पर नसबंदी जैसे परिवार नियंत्रण उपायों की जानकारी दी जाएगी|
राष्ट्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार बस्तर में जनसंख्या नियंत्रण हेतु परिवार नियोजन को लेकर लोग काफी जागरूक हुए हैं। वर्ष 2015-16 में जारी एनएफएचएस-4 में परिवार नियोजन के तरीकों के इस्तेमाल में लगभग 9 प्रतिशत की वृद्धि हुयी है। वर्तमान में गर्भनिरोधक साधनों का उपयोग करने वालों का प्रतिशत 45.2 से बढ़कर 54.2 हुआ है| परिवार नियोजन हेतु गर्भनिरोधक गोली का प्रयोग 2% की तुलना में बढ़कर अब 6.1% हो गया है। वहीं कंडोम का प्रयोग करने वाले लोगों की संक्या में भी वृद्धि आयी है। 2015-16 की तुलना में 2.15 % से बढ़कर अब 4.9% हुआ है|