डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में महिला समूह द्वारा संचालित बाजार को देखने पहुंचे कलेक्टर

त्वरित खबरे : महिला समूह द्वारा संचालित बाजार को देखने पहुंचे कलेक्टर

 23 जून 2022 

कलेक्टर सिन्हा ने आज डोंगरगढ़ भ्रमण के दौरान रेलवे स्टेशन डोंगरगढ़ में समृद्धि महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों द्वारा उत्पादित घरेलू सामग्री विक्रय केंद्र का अवलोकन किया। महिला समूह के द्वारा यहां अचार, पापड़, बड़ी, मसाला, दाल के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है। कलेक्टर ने महिला समूह के इस बखूबी और कुशलता को देखकर उनकी प्रशंसा की। कलेक्टर ने कहा कि अब महिलाएं सार्थक रूप से उद्यमी बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। महिला समूह का हुनर किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने महिला समूह को अच्छे उत्पाद और गुणवत्ता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह अच्छा पैकेजिंग कर आकर्षक उत्पाद का निर्माण जारी रखें।