भूपेश सरकार के खिलाफ सांसद विजय बघेल पाटन विधानसभा से शुरू करेंगे जन जागरण पदयात्रा..

त्वरित खबरे

छत्तीसगढ़ सरकार की दमनकारी नीति भ्रष्टाचार अवैध खनन नकली बीज खाद के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल पूरे लोकसभा में विधानसभा वार जन जागरण पदयात्रा की शुरुआत करेंगे जन जागरण पदयात्रा की शुरुआत नवरात्रि के दूसरे दिन पाटन विधानसभा के अंतर्गत बेलौदी से शुरू होगी पाटन में प्रेस वार्ता आयोजित कर सांसद ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता को जगाने और कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार की कारगुजारी को उजागर करने के लिए पदयात्रा की शुरुआत की जा रही है 8 अक्टूबर शुक्रवार के दिन से पाटन विधानसभा के बेलौदी से पर यात्रा की शुरुआत होगी जो 12 अक्टूबर को कुरूदडीह मे समापन होगा।

    मुख्यमंत्री के गांव से शुरू होगा अभियान...

    पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलौदी और  कुरूद डीह दोनों ही मुख्यमंत्री के गांव हैं जहां मुख्यमंत्री का घर भी है ऐसे में सांसद विजय बघेल ने मुख्यमंत्री के 1 गांव से अभियान की शुरुआत कर क्षेत्र के अन्य ग्रामों में होते हुए मुख्यमंत्री के दूसरे गांव कुरूद डीह में पदयात्रा का समापन करने का निर्णय लिया है जिससे मुख्यमंत्री के गांव के लोगों को भी पता चले कि मुख्यमंत्री के साथ सरकार पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है।

       गांव में ही होगा रात्रि विश्राम और सेवा...

     दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल पहले दिन 8 अक्टूबर को 18 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे और पदयात्रा के बाद रात्रि विश्राम ग्राम अशोगा में करेंगे वही दूसरे दिन दरबार मोखली तीसरे दिन झीट मे रात्रि विश्राम करते हुए चौथे दिन अमलेश्वर में और पांचवें दिन  कुरूदडीह में यात्रा का समापन शाम को किया जाएगा। जिस गांव में रात्रि विश्राम किया जाएगा उस गांव में सुबह सेवा का कार्य भी सांसद के द्वारा किया जाएगा।।

     विधानसभा चुनाव की तैयारी....

    पाटन क्षेत्र में सांसद के द्वारा किए जा रहे पदयात्रा को आगामी विधानसभा चुनाव से भी जोड़ कर देखा जा सकता है इस संबंध में सांसद का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 365 दिन चुनाव के लिए तैयार रहते हैं पार्टी का जैसा निर्देश होगा वैसा किया जाएगा लेकिन वर्तमान में कांग्रेस सरकार के द्वारा जो समस्या जनता के लिए निर्मित किए गए हैं किसानों को भड़काया जा रहा है शराब के गंगा गांव गांव बह रही है अवैध शराब हर जगह दिख रहा है ऐसे तमाम समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे और जनता को जागरूक करेंगे जिससे आने वाले समय में भूपेश सरकार को उखाड़ फेंके।।