सिस्टम ने सताया! सुसाइड करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ी दुष्कर्म पीड़िता, नीचे उतारने में पुलिस के छूटे पसीने

त्वरित खबरे

 इंदौर 17 जून  2022 

मध्यप्रदेश के इंदौर में दुष्कर्म की रिपोर्ट नहीं लिखने पर एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। करीब एक घंटे तक महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर महिला को टंकी से नीचे उतारा और उसे अपने साथ थाने ले गई।

    जिम संचालक पर दुष्कर्म का आरोप

    मामला इंदौर के विधानसभा क्षेत्र नंबर दो का है। यहां एक महिला ने पानी की टंकी पर चढ़ कर जमकर हंगामा किया। महिला ने सुसाइड करने की धमकी भी दी। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर महिला को नीचे उतारा और अपने साथ थाने ले गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके साथ एक जिम संचालक ने नौकरी दिलाने के बहाने कैफे में ले जाकर दुष्कर्म किया और जब वह इसकी रिपोर्ट लिखवाने थाने गई तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।

    महिला का कहना है कि वह दो बार तक रिपोर्ट लिखवाने थाने गई, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। मजबूरन उसे पानी टंकी में चढ़ना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने उसे नीचे उतारकर थाने ले गई है।