15 जून 2022
19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा के पिता ने अपनी बेटी के लापता होने की बात बताते हुए याचिका दायर की थी. पिता ने कोर्ट से अपनी बेटी की कस्टडी उन्हें सौंपने की गुहार भी लगाई. इंजीनियरिंग की छात्रा ने एक ड्राइवर से शादी की है. अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि बेटी नाबालिग नहीं है और उसे अपनी पसंद के युवक से शादी करने का अधिकार है.
वयस्क लड़की को पति के साथ रहने देने का आदेश देते हुए कर्नाटक हाइकोर्ट ने ये भी लिखा कि
प्रेम अंधा होता है, इसके आगे माता-पिता का वात्सल्य भी कुछ नहीं. हालांकि लड़की को भी बताया कि जैसा वह आज अपने माता-पिता के साथ कर रही है, कल उसके साथ भी हो सकता है. जब आपस में प्यार की कमी होती है, तब ऐसी परिस्थितियां सामने आती हैं.