हाथी के कुचलने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

त्वरित खबरे

 अंबिकापुर – उदयपुर-केदमा मार्ग के उपका मोड़ में हाथियों के कुचलने से स्कूटी में सवार एक परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा है। बताया जा रहा है कि उदयपुर क्षेत्र में 7 हाथियों का दल मौजूद है, जिससे ग्रामीण काफी दहशत में हैं। मृतकों में महिला पुरुष सहित एक बच्चा शामिल हैं, जो कि उदयपुर से कुन्नी जा रहे थे। मृतकों का नाम गौतम दास, रीना दास और युवराज बताया गया है।