उत्तर भारत में दो दिनों से जारी लू के कारण लोगों का हाल बेहाल : अगले दो दिनों तक दिल्ली समेत इन राज्यों में लू से नहीं मिलेंगी राहत, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कही ये बात

त्वरित ख़बरें

13 जून 2022

देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी  और लू  का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर भारत में दो दिनों से जारी लू के कारण लोगों का हाल बेहाल है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी और हीटवेव से राहत मिलने की भविष्यवाणी की हैं।

हालांकि मॉनसून ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में दस्तक दे दी है, जिसके चलते वहां बारिश हो रही है। IMD के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में दो दिनों तक लू का कहर जारी रहेगा। इसके बाद 15 जून को इन राज्यों में मौसम का मिजाज बदलेगा। वही मौसम विभाग ने राजस्थान में अगले 24 घंटो में प्री-मानसून सक्रिय होने की संभावना जताई है।

आने वाले दो से तीन दोनों तक यहां के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में कमी आएगी। वही आज जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आज न्यूनतम तापमान32 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया जाएगा। मध्य प्रदेश में भी बारिश का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं, आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रह सकता है। 14 जून को भोपाल में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश (Rain) का मौजूदा दौर जारी रहने की संभावना है।