मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राष्ट्रीय राजधानी के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को लगा झटका ,14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

त्वरित ख़बरें

13 जून 2022

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट  ने सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले  में राष्ट्रीय राजधानी के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन  को 14 दिन की न्यायिक हिरासतमें भेज दिया है। सत्येंद्र जैन को रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को ईडी ने उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सत्येंद्र जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

ईडी के वकील ने सत्येंद्र जैन की जमानत अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय मांगा और अदालत से मामले की सुनवाई कल करने का आग्रह किया। वही सत्येंद्र जैन के वकील ने कोर्ट में कहा सुनवाई के समय मामले के गुण-दोष के आधार पर दस्तावेजों पर लंबी बहस की जरूरत नहीं है।

सत्येंद्र जैन की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए जमानत पर जल्द सुनवाई होनी चाहिए। वही ईडी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट ने कहा इस मामले पर कल फिर 11 बजे सुनावी होगी। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 30 मई को दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था।