9 सितंबर 2021 को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को हरतालिका तीज कहा जाता है. आइए जानते हैं हरतालिक पूजा समान और शुभ मुहूर्त के बारे में-
पंचांग के अनुसार 09 सितंबर 2021, गुरुवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है. हरतालिका तीज का पर्व सुहागिन स्त्रियों को समर्पित है. इस दिन स्त्रियां व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु और सफलता की प्रार्थना करती हैं. हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है. हरतालिका की पूजा में विशेष चीजों का शामिल किया जाता है, ये सभी चीजें सुहाग से जुड़ी होती हैं, आइए जानते हैं हरतालिक तीज की पूजा का मुहूर्त
हरतालिका तीज मुहूर्त
प्रातःकाल मुहूर्त- 06:02:45 से 08:32:59 तक
अवधि- 2 घंटे 30 मिनट
प्रदोष काल पूजा का मुहूर्त- 18:33:58 से 20:51:49 तक
हरतालिका तीज के व्रत को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना गया है. इस व्रत को निर्जला रखा जाता है, यानि इस व्रत में अन्न और जल का त्याग किया जाता है, इसी कारण इस व्रत को कठिन माना गया है. हरतालिका तीज की पूजा प्रदोष काल में की जाती है. हरतालिका तीज की पूजा की थाली को सजाते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए.