मुम्बई।।।रेप के एक मामले को लेकर सुपरस्टार सलमान खान, अक्षय कुमार सहित कई फिल्मी सितारे कानूनी पचड़े में फंसते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की 38 हस्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह मामला साल 2019 का है जब हैदराबाद में 4 लोगों ने एक लड़की का रेप करने के बाद उसे जिंदा जला दिया था।
इस घटना के बाद पूरा देश दहल गया था और सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब गुस्सा निकाला था। आम लोगों के साथ साथ सेलिब्रिटीज ने भी इस घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इस दौरान सितारों ने रेप पीड़िता की पहचान उजागर कर दी थी। रेप पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने के मामले में 38 सितारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
अजय देवगन, अक्षय कुमार, सलमान खान, रकुलप्रीत सिंह सहित 38 इंडियन सिलेब्रिटीज पर रेप पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया पर उजागर करने का मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली के एक वकील गौरव गुलाटी ने यह केस दर्ज किया है। उन्होंने सब्जी मंडी पुलिस थाने में IPC की धारा 228A के तहत मामला दर्ज कर तीस हजारी कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है और इन सभी सिलेब्रिटीज की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।
- रेप पीड़िता का नाम सार्वजनिक करने पर किया केस
- वकील ने की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
- जानिए कब और कहां साथ हुआ था हादसा
- आखिर क्यों छिपाई जाती है रेप पीड़िता की पहचान आखिर क्यों छिपाई जाती है रेप पीड़िता की पहचान?
कानून के मुताबिक किसी भी रेप पीड़िता का नाम, तस्वीर या असल पहचान कहीं भी उजागर करना कानूनन अपराध है।IPC की धारा 376, 376ए, 376बी, 376सी, 376डी, 376जी के तहत केस की पीडिता का नाम प्रकाशित करने पर दो साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है।
तभी तो आज तक लोग देश को हिला देने वाले दिल्ली गैंगरेप की पीडिता के नाम से अनभिज्ञ हैं। उसे सब मीडिया के दिए गए नाम दामिनी से ही जानते है !