मौसम का मिजाज: तापमान में वृद्धि का ट्रेंड , अधिकतम तापमान 42 डिग्री

त्वरित खबरे

राजनांदगांव 22 मई 2022

तापमान में वृद्धि का ट्रेंड फिर शुरू हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। इससे दिन में भीषण गर्मी की स्थिति रही। इधर मौसम विभाग ने द्रोणिका के असर से रविवार को फिर अंधड़ चलने व बारिश की संभावना जताई है।


मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से असम तक 0.9 किमी. ऊंचाई तक स्थित है। इसके असर से रविवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने व गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ भी चल सकता है। वहीं अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

इधर न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 30डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में हुए बदलाव से लोगों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन एक बार फिर तापमान में वृद्धि के ट्रेंड से भीषण गर्मी की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने फिलहाल गर्मी से किसी तरह के राहत की उम्मीद नहीं जताई है।