महासमुंद. एसपी विवेक शुक्ला के निर्देश में एएसपी मेघा टेंभुरकर और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विकास पाटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आशीष वासनिक की टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग जगह पर रेड मारी गई. इस दौरान पुलिस ने महुआ शराब की बड़ी खेप जब्त की गई.
ग्राम छोटेसाजापाली के मंगलू किसपोट्टा, पिता नत्थू राम के कब्जे से एक सफेद जरीकेन में कुल 15 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया गया. जब्त महुए की कीमत 3 हजार रुपये बताई जा रही है. वहीं ग्राम मेढ़पाली के जहोतिया बारी, पिता भरिराम बारी के कब्जे से कुल 10 लीटर महुआ शराब जब्त दी गई है. इसकी कीमत 2 हजार रुपये बताई जा रही है.
पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर, सहायक उप निरीक्षक तिलक ठाकुर, प्रधान आरक्षक 238 आरक्षक 599 योगेंद्र बंजारे, आरक्षक 685 कमल जांगड़े , आरक्षक 867 मानवेन्द्र कुमार, आरक्षक 573 हीरेन्द्र भारगे, आरक्षक 960 चंद्रशेखर साहू का योगदान रहा.
