भोपाल 3 घंटे पहले
एक्सपोर्ट (निर्यात) बंद होने से भोपाल की करोंद अनाज मंडी में गेहूं के रेट 300 रुपए प्रति क्विंटल तक गिर गए। अन्नपूर्णा, लोकवन-शरबती वैरायटी के गेहूं में यह गिरावट देखी गई तो मिल और मालवा राज वैरायटी में भी खासी गिरावट दर्ज की गई है। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिन तक रेट इतने ही कम रहे। उधर, मंडी व्यापारियों का 15 हजार क्विंटल गेहूं अभी भी कांडला, गांधीधाम और मुंद्रा बंदरगाह पर पड़ा हुआ है।पिछले शुक्रवार (13 मई) को पहली बार गेहूं के रेट 2500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचे थे। अच्छी क्वॉलिटी का अन्नपूर्णा वैरायटी का गेहूं इस भाव में बिका था। एक्सपोर्ट में तेजी की वजह से भाव बढ़े थे। इसके बाद लगातार पांच दिन तक मंडी बंद रही। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी गेहूं की खरीदी हुई, लेकिन भाव में खासी गिरावट देखने को मिली। मंडी व्यापारी संजीवकुमार जैन ने बताया, एक्सपोर्टर कंपनियों ने गेहूं खरीदना बंद कर दिया है। इस कारण भाव में गिरावट हुई है। आने वाले दिनों में रेट में और भी कमी हो सकती है। मिल और मालवा राज वैरायटी गेहूं के रेट भी कम हुए हैं। मालवा राज के रेट समर्थन मूल्य (2015 रुपए प्रति क्विंटल) से भी कम रहे। अच्छी क्वॉलिटी का गेहूं ही 10 रुपए अधिक में बिका। वहीं, चने की आवक कमजोर रही। 300 क्विंटल आवक रही और अधिकतम रेट 4750 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
भोपाल में ये रहे भाव
| अनाज | आज की आवक (प्रति क्विंटल में) |
|---|---|
| मिल वैरायटी गेहूं | 2000-2050 रुपए |
| अन्नपूर्णा वैरायटी गेहूं | 2075-2200 रुपए |
| लोकवन वैरायटी गेहूं | 2050-2150 रुपए |
| मालवा राज वैरायटी गेहूं | 1975-2025 रुपए |
| शरबती वैरायटी गेहूं | 3000-3200 रुपए |
| चना (देसी/कांटा) | 4600-4750 रुपए |
जबलपुर का मंडी भाव
जबलपुर कृषि उपज मंडी में अनाज की आवक पिछले दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रही। वहीं सरसों की आवक में 150 क्विंटल का अधिक इजाफा हुआ। मंडी में टमाटर की गाड़ी नही पहुंची। फुटकर दामों में मामूली इजाफा देखने को मिल सकता हैं। मंडी में अनाज की कुल आवक 10,442 क्विंटल, सब्जी की कुल आवक 670 क्विंटल व फल की कुल आवक 420 क्विंटल रही। कृषि उपज मंडी में गेहूं न्यूनतम 1,880 रुपए क्विंटल, अधिकतम 2,120 रुपए क्विंटल रहा। वहीं मॉडल रेट 1,943 रुपए क्विंटल रहा। मंडी में आवक बुधवार की तुलना करीब 3,400 अधिक रही। 6,190 क्विंटल गेहूं की आवक रहीं। सरसों का दाम मंडी में पहले की तरह ही रहे। न्यूनतम 5,640 रुपए क्विंटल, अधिकतम 6,610 रुपए क्विंटल व मॉडल रेट 5,735 रुपए रहा। वहीं सरसों की आवक करीब 150 क्विंटल अधिक रही। मंडी में सरसों 262 क्विंटल तक पहुंचा। चना देशी के न्यूनतम भाव 3,800 रुपए क्विंटल, अधिकतम भाव 4,550 रुपए मॉडल दाम 4,380 रुपए क्विंटल तक था। जबकि मंडी में करीब 1,213 क्विंटल देसी चना की आवक रही। मंडी में बुधवार की तुलना करीब 130 क्विंटल आलू की आवक अधिक रही। आलू 360 क्विंटल आया। जिसका न्यूनतम दाम 1,100 रुपए क्विंटल, अधिकतम दाम 1,600 रुपए क्विंटल, वहीं मॉडल भाव 1,400 रुपए क्विंटल तक रहा। प्याज का न्यूनतम दाम 8,00 रुपए क्विंटल, अधिकतम दाम 1,200 रुपए क्विंटल व मॉडल भाव 1,000 रुपए तक रहा। हरी मिर्च की आवक 80 क्विंटल तक रही। जिसके न्यूनतम दाम 1,100 रुपए क्विंटल, अधिकतम 1,500 व मॉडल दाम 1,300 तक रहे। वहीं मंडी में टमाटर व अदरक की गाड़ी नहीं पहुंची।
| जिंस | कीमत प्रति क्विंटल (रुपए में) |
|---|---|
| गेहूं | 1880 से 2120 |
| तुवर | 5125 से 6090 |
| चना | 3800 से 4550 |
| सरसों | 5640 से 6610 |
| उड़द | 5250 से 6300 |
| मूंग | 5000 से 6295 |
| आलू | 1100 से 1600 |
| प्याज | 800 से 1200 |
| तरबूज, हरी मिर्च | 1100 से 1500 |
| परवल, लौकी, नीबू | 1000 से 1400 |
| सेब | 7500 से 11000 |
| केला | 1200 से 1600 |
| पपीता | 1600 से 2000 |
| अंगूर | 2300 से 2800 |
इंदौर का मंडी भाव
| अनाज | आज की आवक (रु. प्रति क्विंटल) |
|---|---|
| प्याज | 1002 |
| गेहूं | 11113 |
| लहसुन | 21004 |
| आलू | 14658 |
| चना | 46155 |
| डॉलर चना | 85006 |
| इमली | 1600 |
| सोयाबीन | 70007 |
सागर मंडी भाव
सागर कृषि उपज मंडी में रबी सीजन की उपज की आवक बनी हुई है। सुबह से ही किसान उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। लेकिन इस समय मंडी में किसानों को गेहूं के अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं। शुक्रवार को सागर मंडी में गेहूं के न्यूनतम भाव 1950, प्रचलित भाव 2120 और उच्चतम भाव 2725 रुपए प्रति क्विंटल रहा। चना न्यूनतम भाव 3750, प्रचलित भाव 4450 और उच्चतम भाव 4545 रुपए प्रति क्विंटल से बिका।
| जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) |
|---|---|
| गेहूं | 1950-2725 |
| चना | 3750-4545 |
| सरसों | 5675-6450 |
| अलसी | 6825-7260 |
| सोयाबीन पीला | 6420-7035 |
| राहर | 3250-5555 |
| उड़द | 3225-4800 |
नर्मदापुरम: पिपरिया मंडी भाव
| जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) |
|---|---|
| गेहूं | 1900-1967 |
| चना | 4160-4680 |
| सरसों | 5900-5911 |
| तुअर | 3700-6270 |
| मसूर | 5660-6270 |
| मूंग | 3300-6275 |
इटारसी मंडी भाव
| जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) |
|---|---|
| गेहूं | 1950-2089 |
| चना | 4310-4474 |
| तुअर | 4000-5160 |
| मूंग | 5000-5890 |
गुना मंडी भाव
| जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) |
|---|---|
| गेहूं | 1825-3320 |
| धनिया | 8700-12800 |
| चना | 4270-5445 |
| सरसों | 5705-6580 |
| मसूर | 6200-6480 |
| सोयाबीन | 6560-6860 |
| मूंग | 5415-6185 |
| मटर | 2600-3800 |
| तुअर | 4105-4850 |
उज्जैन मंडी भाव
कृषि उपज मंडी में आज लोक वन, पूर्णा गेहूं की आवक कम होने से गेहूं के भाव में मंदी रही। इसी तरह इटालियन चना के भाव में 1500 रुपए की तेजी रही। काबुली चना के भाव में भी 300 रुपए की तेजी रही। वही सफेद सोयाबीन और बटला के भाव भी स्थिर रहे।
| जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) |
|---|---|
| गेहूं लोकवन | 1760-2438 |
| गेहूं शरबती | 2576- 2576 |
| गेहूं पूर्णा | 1925-2377 |
| चना इटालियन | 4141-4291 |
| चना काबली | 3451-9100 |
| सोयाबीन सफेद | 2900 -9000 |
| बटला | 2600-4001 |
| मेथी दाना | 4602-4602 |
मंदसौर मंडी भाव
मंदसौर कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को अच्छी रही। मंडी में 34 हजार 171 बोरी आवक हुई। सबसे ज्यादा 19 हजार बोरी लहसुन और 5 हजार बोरी गेंहू 2572 बोरी अलसी की आवक रही।
| जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) |
|---|---|
| मक्का | 2150-2321 |
| उड़द | 3300- 4850 |
| सोयाबीन | 6060-7364 |
| गेहूं | 2020-2331 |
| चना | 3950-4570 |
| मसूर | 5550-6620 |
| धनिया | 7800-11200 |
| लहसुन | 600-8000 |
| मेथी | 4000 - 6061 |
| अलसी | 5800-7100 |
| सरसों | 5750 - 6625 |
| डालर चना | 3600 - 8750 |
| प्याज | 110 - 870 |
मुरैना मंडी भाव
| जिंस | भाव (रु. प्रति क्विंटल) |
|---|---|
| सरसों | अधिकतम-6690, न्यूनतम-6470, माडल -6635 रुपए |
| गेहूं | अधिकतम-2123, न्यूनतम-2109, माडल-2122 रुपए |
| बाजरा | अधिकतम-2173, न्यूनतम-2125, माडल-2172 रुपए |