बड़ा फैसला : किसी नए मदरसे को अनुदान नहीं देगी सरकार, प्रस्ताव स्वीकृत

त्वरित खबरे

लखनऊ. 18 मई 2022

योगी कैबिनेट ने बड़ा फैसला किया है. अब किसी नए मदरसे को अनुदान नहीं देने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है. प्रदेश सरकार अब किसी भी नए मदरसे को अनुदान नहीं देगी. योगी कैबिनेट ने मंगलवार को मदरसों को अनुदान सूची पर लिए जाने संबंधी नीति को समाप्त किए जाने का प्रस्ताव को स्वीकृत कर लिया.

अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री विभाग ने कि अरबी-फारसी मदरसों में से वर्ष 2003 तक के आलिया (10वीं) स्तर के स्थायी मान्यता प्राप्त मदरसों को अनुदान सूची पर लिए जाने संबंधी नीति को समाप्त किए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट ने अनुमोदित कर लिया. दरअसल , अखिलेश सरकार में इस सूची में शामिल 146 में से सौ मदरसों को शामिल कर लिया गया था और उनका अनुदान भी शुरू कर दिया गया. बाकी 46 मदरसों का प्रकरण अभी चल रहा था.

जानकारी के मुताबिक ये मदरसे मानक ही पूरा नहीं कर रहे थे. अब इस नीति को ही समाप्त कर दिया गया है तो नए किसी भी मदरसे को अनुदान की सूची में शामिल नहीं किया जाएगा.