यमुनानगर 16 मिनट पहले
हरियाणा के यमुनानगर में मंगलवार सुबह बदमाशों ने व्यापारी के चालक को गोली मार कर 50 लाख रुपए लूट लिए। आसपास के लोगों ने चालक श्रवण कुमार को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। लूट की सूचना के बाद SP कमलदीप गोयल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए जिले भर में नाकाबंदी कर दी। समाचार लिखे जाने तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा था।
लूट और हत्या की वारदात के बाद अस्पताल पहुंच कर जानकारी जुटाते SP कमलदीप गोयल।
बताया गया है कि मंगलवार सुबह प्रोफेसर कॉलोनी निवासी व्यापारी अजय बंसल ने अपने ड्राइवर श्रवण कुमार निवासी हमीदा को लगभग 50 लाख रुपए की राशि बैग में डालकर HDFC बैंक में जमा करवाने के लिए दी। श्रवण कुमार HDFC बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए गया था। वह बैंक के सामने इनोवा से उतरा। उसी समय उसका पीछा कर रहे अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। लुटेरे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद SP कमलदीप गोयल भी घटनास्थल पर पहुंचे।
ड्राइवर श्रवण की हत्या की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन।