भगवान परशुराम जन्मोत्सव:भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर कलशयात्रा के साथ शोभायात्रा निकाली

त्वरित खबरे

दौसा 9 घंटे पहले

ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में रविवार शाम को कस्बे में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर भव्य शोभायात्रा व कलशयात्रा निकाली गई। जिससे समाज के महिलाओं एवं पुरूषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शाम को गणेश मंदिर से बैन्ड बाजों के साथ रवाना हुई शोभायात्रा व कलशयात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गो से नगर परिक्रमा करते हुए पुन कार्यक्रम स्थल गणेश मंदिर पहुंची।


यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लिए मंगलगान करती हुई चल रही थी। इस अवसर पर शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झाँकी सजाई गई । शाम को शोभायात्रा के गणेश मंदिर पहुंचने पर भगवान परशुराम की आरती व प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान समाज के सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे।