ब्रेकअप पर बवाल ! धर्म के चलते गर्लफ्रेंड ने बनाई दूरियां तो आधी रात को घर पहुंच गया नाराज बॉयफ्रेंड, छेड़छाड़ करने से रोकने पर चला दी गोली

त्वरित खबरे

16 मई 2022

गर्लफ्रेंड के ब्रेकअप करने से नाराज बॉयफ्रेंड का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. बॉयफ्रेंड आधी रात को गर्लफ्रेंड के घर पहुंच गया. उससे छेड़छाड़ की और जब घर वालों ने विरोध किया. तो बॉयफ्रेंड ने हवाई फायरिंग कर दी. घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

 ग्वालियर में गर्लफ्रेंड ने परिवार के विरोध के चलते अपने बॉयफ्रेंड से नाता तोड़ लिया था. इसी बात से नाराज बॉयफ्रेंड ने हंगामा खड़ा कर दिया. घटना ग्वालियर थाना के काशी नरेश की गली इलाके में हुई. पुलिस ने युवती की शिकायत पर बॉयफ्रेंड के खिलाफ छेड़छाड़ और हवाई फायरिंग का मामला दर्ज कर लिया. वहीं पुलिस ने भी अपनी तरफ से भी बॉयफ्रेंड के खिलाफ एक FIR दर्ज कर ली है.

ग्वालियर के बाबा कपूर इलाके में रहने वाली 22 साल की मुस्लिम युवती की दोस्ती काली माता मंदिर के पास रहने वाले 23 साल के आनंद कमरिया से थी. आनंद से दोस्ती का युवती के परिवार वालों को पता चला, तो उन्होंने धर्म और समाज का हवाला देकर युवती को लड़के से दूर रहने की हिदायत दी. परिवार की बात मानकर लड़की ने आनंद से ब्रेकअप कर लिया.

युवती ने (ब्रेकअप) मुंह मोड़ लिया, तो नाराज आनंद ने शनिवार रात 11 बजे काशी नरेश की गली में युवती के साथ छेड़छाड़ की. इसके साथ ही उसके घर जाकर हवाई फायरिंग करने लगा. परिवार वालों ने ग्वालियर थाना में जानकारी दी. ऐसे में शिकायत पर आनंद के खिलाफ छेड़छाड़ सहित आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आनंद कमरिया को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से कट्टा भी बरामद कर लिया है.