AAP कार्यकताओं की Police से झड़प : सिरसा में महिलाएं शराब की बोतलें लेकर डिप्टी CM आवास पहुंची

त्वरित खबरे

सिरसा  14 मई 2022

हरियाणा के सिरसा में शराब सस्ती करने के विरोध में शनिवार को आदमी पार्टी (AAP) की महिला कार्यकर्ता डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आवास का घेराव करने पहुंची। पुलिस ने भूमण शाह चौक पर बैरिकेड्स लगा प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। जिसके बाद आप कार्यकर्ताओं और पुलिस में जमकर धक्का मुक्की भी हुई। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आप महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में शराब की बोतलें पकड़ कर सरकार के फैसले का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार शराब के रेटों को सस्ता करके युवाओं को शराब पीने के लिए उकसा रही है। युवा देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में शिक्षा ओर स्वास्थ्य सेवाओं को सस्ता किया जाना चाहिए।


आप नेता कुलदीप गदराना ने कहा कि हरियाणा सरकार जल्द से जल्द नई आबकारी नीति को वापस ले। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने 24 घंटे शराब ठेके खोलने के आदेश जारी किए है, जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि शराब ठेकों को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खोलने के आदेश जारी किए जाए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का मुक्की में आप कार्यकर्ताओं को चोटें आई है।