10 मई 2022
इंदौर में एक कलयुगी पिता कलयुगी सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। पिता ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
घटना इंदौर शहर के शिप्रा थाना क्षेत्र की है। यहां रईस ने गला घोटकर अपन 16 वर्षीय बेटी की जान ले ली। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल भिजवाया।
पुलिस ने आरोपी पिता पर हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी बेरहम पिता रईस पर पूर्व में मारपीट, हत्या, दुष्कर्म जैसे कई मामले दर्ज हैं। वहीं इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्र की पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।