मई में बैंकों में 11 दिन कामकाज नहीं होगा। महीने की शुरुआत ही छुट्टी से हो रही है। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 4 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इनके अलावा 5 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।
| तारीख | बंद रहने का कारण | कहां बंद रहेंगे |
|---|---|---|
| 1 मई | रविवार | सभी जगह |
| 2 मई | रमजान ईद/ईद उल फितर | केरल |
| 3 मई | परशुराम जयंती/रमजान-ईद (ईद-यूआई-फित्रा)/बसवा जयंती/अक्षय तृतीया | केरल को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद |
| 7 मई | दूसरा शनिवार | सभी जगह |
| 8 मई | रविवार | सभी जगह |
| 9 मई | रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन | पश्चिम बंगाल |
| 15 मई | रविवार | सभी जगह |
| 16 मई | बुद्ध पूर्णिमा | त्रिपुरा, बेलापुर, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और नई दिल्ली |
| 22 मई | रविवार | सभी जगह |
| 28 मई | चौथा शनिवार | सभी जगह |
| 29 मई | रविवार | सभी जगह |
पश्चिम बंगाल में 7 मई में 3 दिन बंद रहेंगे बैंक
पश्चिम बंगाल में 7 से 9 मई तक लगातार 3 दिन बैंकों में काम काज नहीं होगा। 7 मई को दूसरा शनिवार और 8 मई को रविवार है। इसके अलावा 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर के जन्मदिन पर भी बैंक बंद रहेंगे।