लॉकडाउन के बाद खुले स्कूल, बच्चों का मुँह मीठा कराकर किया शाला प्रवेश

त्वरित ख़बरें - बच्चों का मुंह मीठा कराकर किया गणवेश का वितरण

लॉकडाउन के बाद खुले स्कूल बच्चों का मुँह मीठा कराकर किया शाला प्रवेश

 पाटन (देऊरझाल ) शासकीय प्राथमिक शाला देऊरझाल में शाला प्रवेश उत्सव व गणवेश वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ सबसे पहले सभी अतिथियों के द्वारा सभी बच्चों को गुलाल एवं मिठाई खिलाकर बच्चों का स्वागत किया गया, सभी बच्चों को शाला विकास समिति की तरफ से एवं ग्राम पंचायत पतोरा  की ओर से कॉपी ,पेन ,पेंसिल, चॉकलेट का वितरण किया गया इस वर्ष पहली बार स्कूल में एडमिशन हुए बच्चों का मुंह मीठा कराया गया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे ,पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रावती कुर्रे ,सेलुद  संचालक मंडल के सदस्य दिलीप कुर्रे,  ग्राम पंचायत पतोरा के पंच गोपेश साहू ,पंच पुरेंद्र जांगड़े, शाला विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बारले , राजाराम बंदे ,श्रीमती हीरेश्वर देवांगन प्रभारी प्रधानाध्यापक रोशन लाल साहू, सहायक शिक्षिका तृप्ति  लहरें, श्रीमती कीर्तन बाई, उत्तरा कुर्रे ,अहिल्याबाई सहित समिति के सदस्यगण ,पालकगण , ग्रामीण जन उपस्थित थे |