जामुल मंडल में युवा मोर्चा को मजबूत करने की तैयारी, वेद साहू को मिली प्रभारी की जिम्मेदारी...

त्वरित ख़बरें :- सिटी रिपोटर दुर्ग

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्ति की गई है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ ने जिला मंत्री वेद साहू को जामुल मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

संगठन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, वेद साहू को यह जिम्मेदारी संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और निरंतर सक्रियता को देखते हुए सौंपी गई है। उनके अनुभव और सक्रियता से जामुल मंडल में युवा मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

वेद साहू को जामुल मंडल प्रभारी बनाए जाने पर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही नवनियुक्त प्रभारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वेद साहू के नेतृत्व में जामुल मंडल में युवा मोर्चा का संगठन और मजबूत होगा तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए नई पहल की जाएगी।