अवैध कटाई की जांच करने पहुंचे डिप्टी रेंजर को ग्रामीण ने मारा थप्पड़, वर्दी फाड़ी

त्वरित खबरें :भूमिका रिपोर्टिंग

अवैध पेड़ों की कटाई की जांच करने पहुंचे वन विभाग के डिप्टी रेंजर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ग्रामीण ने डिप्टी रेंजर को थप्पड़ मार दिया और उनकी वर्दी भी फाड़ दी। इस दौरान उनकी गर्दन पर चोट आई है।

बताया जा रहा है कि डिप्टी रेंजर क्षेत्र में अवैध कटाई की शिकायत की जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीण ने उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। ग्रामीण ने वीडियो बनाने पर भी नाराजगी जताते हुए कहा, 'और बनाओ वीडियो'। इसके बाद उसने डिप्टी रेंजर के साथ मारपीट की।

घटना के बाद वन विभाग में नाराजगी है। मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर जानकारी सामने आना बाकी है।