खैरागढ़ से लगे पेंड्रीकला में हाईवे पर शराब भरकर जा रहा ट्रक पलट गया। हादसे में ड्राइवर व क्लीनर को चोटें आई हैं, जिन्हें सिविल हास्पिटल खैरागढ़ में दाखिल किया गया। घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे की है। पुलिस ने बताया कि सरकारी शराब की खेप लेकर ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनडी 8507 राजनांदगांव से खैरागढ़ की दिशा में जा रहा था।
तभी पेंड्रीकला के पास तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क किनारे ही पलट गया। हादसे में ट्रक का ड्राइवर दब गया था, जिसे आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा गया। इधर घटना में ट्रक में भरे शराब की भी बड़ी मात्रा क्षति हुई है। हादसे की खबर लगने के बाद आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। जो शराब के नुकसान का आकलन कर रही है।