छत्तीसगढ़: न्यायधानी में लड़कियों का शराबखोरी वाला वीडियो वायरल, पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई...

त्वरित ख़बरें :- अमित यादव रिपोर्टिंग

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी का मामला सामने आया है। लड़कियों के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है।

वायरल वीडियो में दो युवतियां सड़क किनारे स्कूटी के पास बैठकर शराब पीती हुई नजर आ रही हैं। दूसरे वीडियो में एक युवती हाथ में चाकू लहराते हुए दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो बिलासपुर शहर के ही हैं।

 पुलिस ने क्या कहा?

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि बिलासपुर पुलिस द्वारा सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।