बालोद में पंचायत के कामकाज पर ग्रामीणों के सवाल, शासकीय राशि के उपयोग की जांच की मांग

त्वरित ख़बरें - रायपुर ब्यूरों प्रमुख प्रिया शर्मा

बालोद। ग्राम पंचायत धोतीमांटोला में विभिन्न विकास कार्यों और पंचायत की व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना जरूरी है, ताकि शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सही तरीके से पहुंच सके।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पंचायत में अब तक कराए गए विकास कार्यों, शासकीय राशि के खर्च और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच से पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

इसके साथ ही ग्रामीणों ने पंचायत के विकास कार्यों और शासकीय राशि के उपयोग से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि गांव के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में ग्रामीणों को विश्वास में लेकर पारदर्शी तरीके से काम किया जाना चाहिए।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द जांच कराने और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।