पूर्व सैनिक सेवा परिषद में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: पवन निषाद और भुवनेश्वरी साव को मिली अहम जिम्मेदारी...

त्वरित ख़बरें :- अमित यादव रिपोटिंग

राजनांदगांव। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का वर्ष 2026 का वार्षिक सामान्य प्रतिनिधि सम्मेलन (AGM) 30 अगस्त को नया रायपुर स्थित सत्य साईं अस्पताल के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के 16 जिलों से आए भूतपूर्व सैनिक, जिला अध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

प्रदेश नेतृत्व में महत्वपूर्ण नियुक्तियां

सम्मेलन के दौरान संगठन के प्रदेश नेतृत्व में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। हवलदार पवन निषाद को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं भुवनेश्वरी साव को सैन्य मातृशक्ति के प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित पूर्व सैनिकों और संगठन के सदस्यों ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

पूर्व सैनिकों की भूमिका और समाजसेवा पर चर्चा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय सचिव सार्जेंट रमेश पांडे ने अपने उद्बोधन में पूर्व सैनिकों की संगठनात्मक भूमिका और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने राजनांदगांव जिला इकाई द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की।

निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए राजनांदगांव इकाई सम्मानित

राजनांदगांव जिला इकाई द्वारा संचालित निःशुल्क तैराकी प्रशिक्षण तथा डोंगरगढ़ में योद्धा फिजिकल एकेडमी के माध्यम से युवाओं को दिए जा रहे निःशुल्क प्रशिक्षण की विशेष रूप से सराहना की गई। सामाजिक एवं युवा हितैषी गतिविधियों के लिए राजनांदगांव जिला इकाई को ससम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

सम्मेलन में राजनांदगांव जिला अध्यक्ष JWO अशोक झा, अनेरी कैप्टन विनोद रजक, अनेरी सूबेदार बसंत रावते, हवलदार गुमानदास साहू, हवलदार उमेश गंगबेर, नायक पीयूष साव, सूबेदार मेजर जनक लाल विश्वकर्मा सहित सैन्य मातृशक्ति से ठगीया बाई साहू, संगीता गंगबेर और भुवनेश्वरी साव उपस्थित रहीं।