छत्तीसगढ़ी विप्र संस्कृत भवन में छात्रवृत्ति वितरण एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह संपन्न

त्वरित खबरें / प्रिया शर्मा रायपुर संभाग ब्यूरो प्रमुख

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी विप्र संस्कृत भवन प्रबंधन समिति द्वारा रविवार को छात्रवृत्ति वितरण एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दंडी स्वामी श्री इंदुभवानंद महाराज जी एवं धरसीवा विधायक माननीय श्री अनुज शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।


समारोह के दौरान समाज के 65 छात्रों को कुल 7 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 17 मेधावी छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर धरसीवा विधायक श्री अनुज शर्मा जी ने विद्यार्थियों के प्रोत्साहन एवं छात्रवृत्ति के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा समाज और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम में विप्र भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र तिवारी, छात्रवृत्ति समिति के अध्यक्ष श्री अरुण शर्मा, श्री तोषपाल उपाध्याय, श्री प्रदीप तिवारी, श्री अवधेश दुबे, श्री सुरेंद्र शुक्ला, श्री अशोक दीवान, श्री मेघेश तिवारी, श्री उमाकांत तिवारी, श्री नटराज शर्मा, श्री डीपी तिवारी, श्री अनिल शर्मा, श्री एमएल पांडे, श्री सुनील पाण्डेय, श्री राजेंद्र तिवारी, श्री रामेन्द्र शर्मा, श्रीमती सरिता शर्मा, श्रीमती कुसुम शर्मा, श्रीमती विभा तिवारी, श्रीमती संजीता शुक्ला, श्रीमती भारती शर्मा, श्रीमती रत्ना मिश्रा, श्री सौरभ शर्मा, हर्षित शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के सफल आयोजन पर छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने सभी अतिथियों, समिति सदस्यों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी है और ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आगे बढ़ने का उत्साह बढ़ता है।