रायपुर रोजगार मेला: 10वीं पास से लेकर नर्सिंग और इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए अवसर...

त्वरित ख़बरें :- अमित यादव रिपोर्टिंग

रायपुर।नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रायपुर के लाईवलीहुड कॉलेज, जोरा में बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले के माध्यम से 137 पदों पर भर्ती की जाएगी।

5 प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी भर्ती

रोजगार मेले में वंदना ग्लोबल लिमिटेड, सार्थक क्रिएटिव ऑर्गनाइजेशन, अपडेट एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, इलमेक इंडस्ट्रीज और अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड भाग लेंगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया जाएगा।

इन योग्यताओं वाले उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

रोजगार मेले में 10वीं पास, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डीजल मैकेनिक, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग, फिटर और नर्सिंग योग्यता वाले उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज साथ लाना होगा

अभ्यर्थियों का छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर पूर्व पंजीयन और ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है। उम्मीदवारों को शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा साथ लेकर पहुंचना होगा।

बलौदाबाजार में भी रोजगार मेला

इधर, जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार में भी बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन होगा। यहां 194 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मेले में शामिल हो सकते हैं।