जुआ पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, केएलसी काली मंदिर के पीछे चल रहे जुआ पर पुलिस की कार्यवाही, 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹77,650 रुपये की संपत्ति जप्त...

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

*जुआ पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, केएलसी काली मंदिर के पीछे  चल रहे जुआ  पर पुलिस की कार्यवाही, 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹77,650 रुपये की संपत्ति जप्त...

▪️ *थाना  क्षेत्र में संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।*

▪️ *आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि, ताश पत्ती,  एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए।*

▪️ *प्रकरण में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।*

▪️ *अवैध जुआ गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु थाना क्षेत्र में सतत निगरानी एवं कार्यवाही जारी है।*

संक्षिप्त विवरण :

थाना खुर्शीपार  पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि काली माता मंदिर के पीछे घर में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम एवं एसीसीयू की टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 14 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि, ताश पत्ती, एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए।

आरोपियों के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की  जा रही है

▪️ घटना का कारण :

अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से जुआ खेलना।

▪️ घटनास्थल :

 काली मंदिर के पीछे घर मे, केएलसी, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. मनोज कुमार पिता रामलखन राय उम्र 39 साल साकिन सडक 38 म0नं0 4/ए जोन 02 खुर्सीपार । 

2. राजीव कुमार पिता राजेन्द्र कुमार उम्र 22 साल साकिन मछली मार्केट खुर्सीपार 

3. एम राजू पिता एम उमापति उम्र 36 साल साकिन बालाजीनगर खुर्सीपार

4. सूरज महतो पिता भुवाली उम्र 29 साल साकिन एचएससीएल कालोनी खुर्सीपार 

5. जी. गौतम पिता जी. दुर्योधन उम्र 29 साल साकिन सडक 38 खुर्सीपार 

6. किशोर कुमार साहू पिता खेमू साहू उम्र 31 साल साकिन मछली मार्केट खुर्सीपार 

7. शिवा राव पिता ईश्वर राव उम्र 34 साल साकिन जोन 02 खुर्सीपार 

8. विकास गुप्ता पिता विनोद उम्र 29 साल साकिन बापूनगर खुर्सीपार 

9. दिनेश बाग पिता विजय बाग उम्र 35 साल साकिन बैरागी मोहल्ला छावनी 

10. अनिल पिता राजू उम्र उम्र 46 साल साकिन पावर हाउस छावनी 

11. पवन कुमार पिता निरंजन प्रसाद उम्र 29 साल साकिन बापूनगर खुर्सीपार

12. राजा पिता रामशरण उम्र 27 साल साकिन बापूनगर ,खुर्सीपार 

13. सैनी कुमार पिता कृष्ण कुमार उम्र 37 साल साकिन इंदिरा पारा सेंट्रल बैंक के पास पुरानी भिलाई 

14. मंजीत सिंह पिता छिंदा सिंह उम्र 48 साल साकिन काली मंदिर के पीछे खुर्सीपार

15.  मकान मालकिन 

▪️ जप्त सामग्री :

1. नगदी रकम – ₹77650/-

2. 52 पत्ती ताश

3. 14 नग विभिन्न कंपनी के टच स्क्रीन मोबाइल, अनुमानित कीमत ₹2,50,000/-

-

कुल जप्ती मूल्य : ₹3,27,650/-

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार एवं एसीसीयू की टीम का सराहनीय योगदान रहा। रेड कार्यवाही में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा त्वरित सूचना संकलन, घेराबंदी एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।