बड़ी खबर
आज की बड़ी खबरों में सबसे पहले बात दुर्ग की, जहां 10वीं के छात्र से कथित अश्लील हरकत के आरोपी डॉ. सुधीर हिशीकर को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने उनसे जुड़े मातृ छाया सेवा भारती एडॉप्शन सेंटर की भी जांच के आदेश दिए हैं।
वहीं भिलाई से बड़ी खबर है, जहां छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) ने तकनीकी शिक्षा को नई दिशा देने के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग और कंप्यूटर संकायों के बोर्ड ऑफ स्टडीज का पुनर्गठन किया है। नए बोर्ड में प्रदेश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञ शिक्षकों को शामिल किया गया है, जो पाठ्यक्रम और परीक्षा प्रणाली में अहम बदलाव करेंगे।
उधर राजनांदगांव में किसान की जमीन धोखाधड़ी से हड़पने के मामले में पुलिस ने कोठारी बंधुओं—निर्मलचंद कोठारी और नलिन कोठारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।