राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना में जान गंवाने वाले दो छात्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो दिवंगत छात्रों के परिवारों को एक-एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ग्राम बोरतलाव स्थित निवास पर पहुंचकर छात्र राकेश मंडावी के परिजनों को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत सहायता राशि प्रदान की।
अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य दुर्घटना जैसी विषम परिस्थितियों में प्रभावित छात्र-छात्राओं एवं उनके परिवारों को आर्थिक संबल उपलब्ध कराना है। शासन की इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में राहत मिलती है।