अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण: 4 साल की सेवा अनिवार्य, खाद व्यवस्था के लिए मंत्री उप समिति गठित

त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

रायपुर। राज्य कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। सबसे बड़ा निर्णय अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का है। इस सुविधा का लाभ उन अग्निवीरों को मिलेगा जिन्होंने कम से कम चार वर्ष की सेवा पूरी की होगी।

कैबिनेट ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मंत्री उप समिति गठित करने का भी फैसला लिया है। यह समिति खाद की उपलब्धता, वितरण और उससे जुड़ी समस्याओं की समीक्षा कर आवश्यक सुझाव देगी।

सरकार का कहना है कि अग्निवीरों को आरक्षण देने का उद्देश्य सेना से प्रशिक्षित युवाओं को सरकारी सेवाओं में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, जबकि खाद व्यवस्था को लेकर लिया गया निर्णय किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

कैबिनेट के इन फैसलों को युवाओं और किसानों दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि संबंधित विभाग जल्द ही इन निर्णयों के क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू करेंगे।