नशा के विरुद्ध ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की कार्यवाही....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

:-नशा के विरुद्ध ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की कार्यवाही 

, :-आरोपी रधुवीर नेताम  को 01 किलो 84 ग्राम के साथ आरोपी को किया गया  गिरफ्तार 

▪️ आरोपी के कब्जे से गांजा बिक्री की रकम सहित कुल  55450 रुपये का गंजा किया गया जब्त 

▪️ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर end to end की कार्यवाही जारी 

संक्षिप्त विवरण:- थाना  खुर्शीपार भिलाई क्षेत्रांतर्गत अटल अवास शिवाजी नगर खुर्सीपार भिलाई  के पास एक व्यक्ति के अवैध् मादक पदार्थ गांजा बेचने की सूचना प्राप्त हुई थी घटना स्थल पर पहुंचकर संदेही व्यक्ति से पूछताछ किया गया एवं उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 84 ग्राम पाया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रघुवीर नेताम   निवासी  अटल अवास शिवाजी नगर खुर्सीपार  का होना बताया। आरोपी द्वारा अपने कब्जे में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखा जाना पाए जाने से प्रकरण में अपराध क्रमांक 191/2026 धारा 20बी ,27 (ए )नारकोटिक एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जब्त गांजा के स्रोत के संबंध में विवेचना की जा रही है ।

▪️ घटना का कारण:-अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ की बिक्री करना 

▪️ घटनास्थल अटल अवास शिवाजी नगर खुर्सीपार भिलाई  दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम:- रघुवीर नेताम  पिता बिल्लु नेताम उम्र 26 साल  निवासी अटल अवास शिवाजी नगर खुर्सीपार    भिलाई  

▪️ जप्त सामग्री:-01 किलो 84 ग्राम गांजा  घटना एवं ब्रिकी का रकम 450 रूपया जुमला कीमती 55450

▪️ सराहनीय भूमिका:-उक्त कार्यवाही में थाना खुर्शीपार  टीम की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपीलरू.दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।