SR हॉस्पिटल में कौशल विकास योजना के विद्यार्थियों को मिले प्रमाण पत्र

त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

दुर्ग। चिखली स्थित एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत संचालित जनरल ड्यूटी असिस्टेंट पाठ्यक्रम के 2025-26 बैच के सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केके जैन एवं विशिष्ट अतिथि अनिल गुप्ता रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन से हुई। संस्था के चेयरमैन संजय तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर डॉ. केके जैन ने कौशल आधारित प्रशिक्षण को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन, समाजसेवियों और स्टाफ की उपस्थिति रही।