राजनांदगांव । तहसीलदार राजनांदगांव प्यारेलाल नाग ने ग्राम बघेरा और झुराडबरी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग एवं बिना अनुमति निर्माण कार्य किए जाने के संबंध में पटवारी हल्का नंबर 18 धनसिंग कोमरे को कारण बताओ सूचना जारी किया है। तहसीलदार राजनांदगांव के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा ग्राम बघेरा एवं झुराडबरी क्षेत्र के विभिन्न खसरों का निरीक्षण कर अवैध संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान खसरा नंबर 492/2, 493/2, 494, 415, 505/2, 500/1, 510/1, 510/4, 511/1, 512/1, 505/3, 510/3, 503/1, 510/2, 511/3, 502/1, 504/3, 513/1, 513/2, 513/3, 500, 415/1, 410/2, 410/5, 344/1, 316/1, 334/1, 334/2, 334/3, 335/1, 335/2, 336, 337, 339/1, 340, 342, 343/1, 343/2, 345/1 एवं 345/2 की भूमि पर बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के अवैध प्लाटिंग, बाउंड्रीवाल, गेट, तार फेंसिंग तथा मकान निर्माण कार्य किया जाना पाया गया। राजस्व अमले द्वारा मौके पर अवैध संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई की गई। जांच में यह भी पाया गया कि उक्त निर्माण कार्य विगत 2 से 3 वर्षों से किए गए थे, जिसके संबंध में आपके द्वारा पूर्व में कोई सूचना नहीं दी गई थी। उक्त कृत्य पदीय दायित्वों के विरूद्ध है। पटवारी हल्का नंबर 18 धनसिंग कोमरे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 2 दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर अथवा लिखित जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।