: होली विवाद में ईंट से हमला करने वाले फरार मुख्य आरोपी मनोहर टंडन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला पूरी तरह खुला

त्वरित खबरे ;हर्ष कुमार गुप्ता (रेपोर्टिंग )

दुर्ग। को थाना वैशाली नगर क्षेत्र में होली खेलते समय हुए विवाद के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी मनोहर टंडन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह मामला राजीव नगर जैतखाम के पास घटित हुआ था, जहां एक मामूली बात ने गंभीर मारपीट का रूप ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी नंदन कुमार साव, उम्र 24 वर्ष, निवासी जैतखाम बी.एम. शाह अस्पताल के पास, अपने दोस्त के साथ होली खेल रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के आरोपी अमन और मनोहर वहां पहुंचे और वहां खड़े होने की बात को लेकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई। इसी दौरान आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट करते हुए ईंट से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 100/2026 धारा 109, 296, 118(1), 119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस जांच के दौरान घायल प्रार्थी के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अमन मारकण्डेय एवं कली उर्फ कली बाई को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका था।

हालांकि इस घटना का मुख्य आरोपी मनोहर टंडन घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने निवास स्थान पर मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना वैशाली नगर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी मनोहर टंडन ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे विधिवत रूप गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

इस पूरे मामले में घटना का कारण होली खेलने के दौरान खड़े होने की बात को लेकर उत्पन्न हुआ आपसी विवाद बताया गया है। घटना स्थल राजीव नगर जैतखाम के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट को भी जप्त कर लिया है, जिसे महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में केस डायरी में शामिल किया गया है। इस कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है, जिसने फरार आरोपी को पकड़कर मामले का पूर्णतः खुलासा करने में सफलता प्राप्त की।

दुर्ग पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें और शांति बनाए रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की भी अपील की गई है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।