राजनांदगांव जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सुंदरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत सुन्दरा, बोरी, गठुला, भाठागांव, बोइरडीह, जराही, तुमड़ीलेवा, अचानकपुर भाठापारा, परमालकसा, मनकी, तोरनकटठा, पार्रीकला, बरगा, इंदामरा, भानपुरी, पनेका, बांकल, फरहद, रीवागहन, भेड़ीकला ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। शिविर में मांग से संबंधित 1329 आवेदन एवं शिकायत से संबंधित 16 आवेदन कुल 1345 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में 40 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शिविर में विभागीय योजनाओं से ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लाइसेंस बनाया गया। श्रम विभाग द्वारा श्रम पंजीयन किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयों का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत हितग्राहियों का ई-केवाईसी सत्यापन किया गया।
शिविर में अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव प्रतिमा पप्पू चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य देव कुमारी साहू , जिला पंचायत सदस्य शीला राकेश सिन्हा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत राजनंदगांव अनीता दिगेंद्र सिन्हा, जनपद सदस्य उत्तरी तामस्कर, पूर्णिमा साहू, हार्षी चंद्राकर, राजेंद्र ठाकुर, साकेत वैष्णव, पुष्पा उइके एवं मनोज साहू, रमेश चंद्राकर, बलराम निर्मलकर, मोतीलाल देवांगन, सरपंच सुंदरा हिपेंद्र साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गौतम पाटिल, सीईओ जनपद पंचायत मनीष साहू सहित सभी ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।