प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना साहू दंपति व्याख्याता थंगेश्वर एवं रेशमी साहू बने ऊर्जादाता

त्वरित ख़बरें : ज़ाफ़रान खान रिपोर्टिंग

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जोकि घरों को सौर ऊर्जा से जोड़कर बिजली बिल कम करना एवं मुफ्त बिजली  प्रदान करना हैं, इस योजना के अंतर्गत साहू दंपति व्याख्याता थंगेश्वर कुमार साहू एवं रेशमी साहू ने अपने घर की छत पर 3 किलो वाट का टाटा सोलर पैनल लगवाए हैं जो कि आम व्यक्तियों, नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावशाली कदम साबित हो रही है । इस योजना के माध्यम से न केवल बिजली की बचत हो रही है बल्कि एक स्वच्छ वातावरण एवं नवीनीकरण ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है ।  ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए लोगों को कर रहे हैं प्रोत्साहित रिद्धि सिद्धि फेस टू निवासी व्याख्याता दंपति थंगेश्वर कुमार साहू एवं रेशमी साहू ने बताया कि हर घर यह सौर ऊर्जा होना चाहिए और इसे अपनाना चाहिए क्योंकि यह केवल बिजली खर्च में कमी नहीं लाएगी बल्कि ऊर्जा आपूर्ति के क्षेत्र में भी हमें आत्मनिर्भर बनाएगी । यह योजना न केवल मध्यम वर्गीय और गरीब परिवारों को बिजली बिल की चिंता से मुक्त करेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक क्रांतिकारी बदलाव लाएगा । उन्होंने बताया कि इस सोलर प्लांट के माध्यम से उनके घर की बिजली संबंधी जो भी आवश्यकता है उसे अब सौर ऊर्जा से पूर्ति होगी जिससे ग्रिड पर निर्भरता *कम होगी

 ऊर्जा उपभोक्ता से ऊर्जादाता बनने का सफर*

साहू दंपति ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अपने रिद्धि सिद्धि फेस टू निवास पर 3 किलो वाट क्षमता का टाटा सोलर सिस्टम स्थापित कराया गया हैं और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें प्रतिदिन वर्तमान में लगभग 14 से 16 यूनिट बिजली का उत्पादन मिल रहा है । 3 किलो वाट सोलर सिस्टम स्थापित होने के बाद न केवल उनके घर के बिजली बिल में कमी आई है बल्कि वह स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान दे रहे हैं । उन्होंने इस योजना को आम आदमी के लिए राहत और भविष्य के लिए निवेश बताते हुए शासन प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किए हैं , उन्होंने अपने अपने स्टॉफ शिक्षक साथियों से , गांव के गणमान्य नागरिकों से , अपने कॉलोनी में निवासरत सदस्यों से अपील किए हैं कि वह इस सौर ऊर्जा को जरूर अपनाए और इसे अपनाकर न केवल आर्थिक लाभ प्राप्त करें बल्कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में घरेलू खपत से अधिक बिजली उत्पन्न होने के कारण वह सिर्फ उपभोक्ता नहीं बल्कि ऊर्जादाता बन सकते हैं। उन्होंने इस परिवर्तन के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किए हैं ।

 सरल ऋण सुविधा और सीधी सब्सिडी

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए साहू दंपति ने बताया कि सरकार द्वारा 78,000 रुपए एवं ₹30,000 रुपए अर्थात एक लाख आठ हजार रुपए तक की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में प्रदान की जाती है । उन्होंने बताया कि जो लोग एक मुश्त राशि जमा करने में सक्षम नहीं है उनके लिए बैंकों के माध्यम से आसान किस्तों में ईएमआई पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे सोलर सिस्टम लगवाना और भी सरल हो गया है ।