भारतीय जनता पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ, जिला राजनांदगांव के जिला संयोजक पद पर माननीय श्री दीपक सिन्हा की नियुक्ति होने पर जिले के सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रबुद्धजनों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कलार समाज सहित अनेक सामाजिक संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। दीपक सिन्हा लंबे समय से सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली, अनुभव एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा मिलेगी और शिक्षा से जुड़े विषयों पर जिले में सकारात्मक पहल को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर समाजजनों ने कहा कि श्री सिन्हा के नेतृत्व में शिक्षा प्रकोष्ठ विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाएगा तथा समाज के युवाओं को मार्गदर्शन देने का कार्य करेगा। दीपक सिन्हा को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से रवि सिन्हा अध्यक्ष शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय , रमेश सोनवानी, शिव बालक सिन्हा, विजय सिन्हा, तारकेश सिन्हा ,संजय सिन्हा, लता सिन्हा, गरुड़ सिन्हा, बालकृष्ण सिन्हा, अनिल सिन्हा, देवव्रत सिन्हा, जितेंद्र सिन्हा, गोपाल सिन्हा, परमेश्वर सिन्हा, दिलीप सिन्हा, मोहन सिन्हा, रामकुमार सिन्हा, हिमांशु सोनवानी, वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा, भुवनलाल सिन्हा, युवराज सिन्हा, दीपक सिन्हा, प्रतिक सिन्हा, तारकेश सिन्हा, कमल सिन्हा, भानुप्रताप सिन्हा, कुशलचंद सिन्हा, अजय सिन्हा, आशाराम सिन्हा सहित छत्तीसगढ़ कलार समाज एवं भाजपा के अनेक पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल हैं। सभी ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।