रायपुर- रायपुर में आयोजित होली मिलन समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुंगेली के वरिष्ठ पत्रकार प्रेम आर्य द्वारा संपादित होली विशेषांक” मामा भांचा टाइम्स” का विमोचन किया। इस मौके पर सांसद बृजमोहन ने अपने आप को सबसे बड़ा कलाकार बताते हुए कहा कि उनकी कलाकारी से पूरा छत्तीसगढ़ डरता है। अब पूरे भारत को डराने के लिए आप लोगों ने मुझे दिल्ली भेज दिया है।बता दें कि प्रेम आर्य पिछले 42 वर्षों से इस होली विशेषांक पत्रिका का संपादन कर रहे हैं। पत्रिका के विमोचन अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार, स्थानीय जनप्रतिनिधि और मुंगेली के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।