रायपुर राजधानी रायपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और पेमेंट गेट-वे पैनल संचालित करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस कार्रवाई में रायपुर से 2 और गोवा से 5 आरोपियों सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रतीक कुमार और सैंकी देवड़ा हाल ही में दुबई से लौटे थे और पेमेंट गेट-वे पैनल का संचालन कर रहे थे। गिरोह भारत सहित विदेशों में ऑनलाइन क्रिकेट पैनलों का संचालन कर रहा था। एसीसीयू की टीम ने सतत मॉनिटरिंग और तकनीकी विश्लेषण के जरिए नेटवर्क को ट्रैक कर कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।