शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर, मोतीपुर, लखोली की साधारण सभा जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न

त्वरित ख़बरें : ज़ाफ़रान खान रिपोर्टिंग

राजनांदगांव :   महापौर एवं अध्यक्ष जीवन दीप समिति श्री मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर के सभाकक्ष में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर, मोतीपुर, लखोली की साधारण सभा जीवन दीप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने, शिशुओं एवं वृद्धजनों को नि:शुल्क उपचार एवं जांच कराने, एनएनसी व पीएनसी की नि:शुल्क सेवाएं देने, मरीजों को आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वच्छ पेयजल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में वार्ड क्रमांक 3 मोतीपुर के पार्षद श्री कमलेश बंदे, वार्ड क्रमांक 10 शंकरपुर के पार्षद श्रीमती अपूर्वा श्रीवास्तव, वार्ड क्रमांक 29 लखोली के पार्षद श्रीमती गिरजा निर्मलकर, उप अभियंता नगर पालिक निगम राजनांदगांव सुश्री आयुषि सिंह, जिला प्रबंधक-शहरी डॉ. पूजा मेश्राम, अर्बन सुपर वाईजर श्री केके शर्मा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुषमा साहू, डॉ. शैलेश कुमार जोशी एवं डॉ. सतीश कुमार मेश्राम, स्टाफ नर्स, एएनएम, जेएसए, मितानिन एवं सहयोगी स्टाफ उपस्थित थे।