रैंपयोजना अंतर्गत रायपुर, दुर्ग, खैरागढ़ छुईखदान-गंडई जिले के उद्यमियों केलिए एम्.आई.टी.एस., मेगा फूड पार्क, रायगढ़ा में दो दिवसीय एक्सपोज़र विजिट का आयोजन...

त्वरित खबरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़ : केंद्र सरकार की रेजिंग एंड एक्सेलेरटिंग एमएसएमईपरफॉर्मेंस (रैंप) योजना के अंतर्गत, छत्तीसगढ़ में सीएसआईडीसी के मार्गदर्शन में चॉइसकंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 9 एवं 10 फरवरी 2026 को ओडिशा राज्य के भुजबल, जिलारायगढ़ा स्थित एमआईटीएस मेगा फूड पार्क में दोदिवसीय एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्यसूक्ष्म, लघुएवं मध्यम उद्यमियों को खाद्य प्रसंस्करण, उद्यमिताविकास एवं आजीविका आधारित गतिविधियो से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी अनुभवप्रदान करना था।भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक खाद्यप्रसंस्करण इकाइयों, उन्नत मशीनरी, शीत भंडारण सुविधाओं, पैकेजिंगप्रणालियों एवं गुणवत्ता परीक्षण प्रक्रियाओं का अवलोकन कराया गया। साथ ही भंडारणक्षमता, विषाणुरहित एवं निर्वात पैकेजिंग, टिन पैकेजिंग, अधिकतमअवशेष स्तर, तैयारउत्पाद प्रमाणन, राष्ट्रीयपरीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशाला प्रमाणन, अंतरराष्ट्रीय खाद्य मानक तथा अमेरिकी खाद्य एवं औषधिप्रशासन मानक,  कार्य निष्पादन सेवा, ऑनलाइनविपणन मंच, पृथक्करणनिष्कर्षण, ऋणसंयोजन, नवाचारएवं पोषण केंद्र, जैव अपघटनीय पैकेजिंग, प्रधानमंत्रीरोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना एवंराष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम सहयोग जैसे विषयों पर जानकारी साझा की गई।विशेषज्ञों द्वारा कच्चे माल से तैयार उत्पाद तक कीसंपूर्ण उत्पादन श्रृंखला, मूल्य संवर्धन, गुणवत्तानियंत्रण, ब्रांडनिर्माण एवं विपणन रणनीतियों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रतिभागियों नेकार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इस पहल से उन्हें व्यावहारिक समझ, आत्मविश्वासएवं स्व-उद्यम स्थापना की प्रेरणा मिली है। यह पहल क्षेत्रीय स्तर पर औद्योगिकविकास एवं आर्थिक सशक्तिकरण को गति प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।